Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha29 April 2026

भारतीय समाचार पत्र एसोसिएसन की जिला इकाई का गठन।

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Nayi Disha Digital NewsREPORTER
1 min read5 reads

बेतिया | नई दिशा डिजिटल न्यूज

अखिल भारतीय समाचार-पत्र एसोसिएशन की पश्चिम चंपारण जिला इकाई का औपचारिक गठन कर दिया गया है। इस नई इकाई के गठन के साथ ही संगठन को जिले में मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

चुने गए अध्यक्ष : मुनेश कुमार सिन्हा (फाइल फोटो )
चुने गए अध्यक्ष : मुनेश कुमार सिन्हा (फाइल फोटो )

घोषित पदाधिकारियों में मुनेश कुमार सिन्हा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, शमीम अहमद और अमरेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मो. कलाम अंसारी एवं आशीष कुमार शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मीनाक्षी झा को सचिव तथा सुभाष कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के सभी सदस्य निष्पक्ष, निर्भीक और सशक्त पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए समाजहित में कार्य करेंगे।

इस गठन के साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठन की सक्रियता और प्रभाव में वृद्धि होगी तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत मंच तैयार होगा।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जारी नियुक्ति पत्र
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जारी नियुक्ति पत्र

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।