बगहा/खरपोखरा। बगहा अनुमंडल क्षेत्र के महिपुर भतौड़ा पंचायत अंतर्गत पाकड़गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पोखरे में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां गांव के पोखरे के पास पहुंच अपने परिवार के साथ धान की रोपनी करने के लिए गईं थी , वहा से वापस घर लौटने के क्रम में गांव की पोखरा में नहाने के लिए गई जहां गहरे पानी में होने के कारण डूब गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों को पोखरे से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है की।
मृतक बच्चियों की पहचान सुनील राम की 10 वर्षीय उजाला कुमारी,और स्वर्गीय राकेश राम की बेटी दीपा कुमारी 10 वर्षीय के रूप में कि गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय खरपोखरा T.O.P पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।















