बगहा पुलिस जिला के ठकराहा थाना में सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया। भितहा थाना से आए अभिलाष कुमार ने ठकराहा थाना की कमान संभाली। वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष नरेश कुमार समेत दो एसआई को भी स्थानांतरण पर विदाई दी गई।
थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस दौरान "उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो न किस गली में जिंदगी के शाम हो जाय " गीत की पंक्तियों से माहौल भावुक हो गया।
- नरेश कुमार: थानाध्यक्ष, ठकराहा से भितहा थाना स्थानांतरित,एसआई तुषार राज ठकराहा से गोबर्धना थाना
स्थानांतरित
एसआई गयानन्द कुमार, ठकराहा से बगहा टाउन थाना स्थानांतरित पुलिस-पब्लिक समन्वय की सराहना

समारोह में वक्ताओं ने नरेश कुमार के कार्यकाल की तारीफ की। कहा कि उनके समय में पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल बना। लोगों की समस्याएं सुनने और विश्वास कायम करने के लिए उनके काम को याद किया गया।
कोइरपट्टी मुखिया रुपेश चौधरी, जिला पार्षद रामशंकर कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव, शशि प्रताप तिवारी उर्फ़ पप्पू,शक्ति राज यादव, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी सरपंच प्रतिनिधि ठकराहा डॉ.निजामुद्दीन अंसारी, विधायक प्रतिनिधि स्वस्थ और शिक्षा जंगबहदूर कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, एस आई रामशंकर, ए एस आई तुषार कुमार, गुड्ड कुमार,विकास कुमार सहित सैंकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने तीनों पुलिस पदाधिकारियों को नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचलन पूर्व जिला पार्षद शांतनु सिंह ने की।
नई प्राथमिकताएं
पदभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता से समन्वय कर काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
स्थानीय लोगों ने नए थानाध्यक्ष से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई।


















