Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
बेतिया27 अप्रैल 2026

बेतिया में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, पुलिस पूछताछ में किया कबूलनामा

Reporter avatar

रिपोर्टर

Bagaha LiveREPORTER
लगभग 2 मिनट
बेतिया में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, पुलिस पूछताछ में किया कबूलनामा

बेतिया में अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में महिला ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं। लौरिया थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

शनिवार की रात गोबरौरा पंचायत में घर में शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ जांच की। जांच में मृतक के प्राइवेट पार्ट में चोट और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बॉयफ्रेंड फरार है।

पुलिस के अनुसार, मृतक अमित और उसकी पत्नी नीलम की शादी 13 साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। नीलम अपने पति और बच्चों के साथ अलग मकान में रहती थी।

नीलम ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान सोनू नाम के व्यक्ति से हुई थी। करीब दो साल तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और बाद में मुलाकात भी हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

महिला के मुताबिक, पति अमित की आंखों की बीमारी और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान वह बॉयफ्रेंड से पैसे भी लेती थी। इसी बीच दोनों ने मिलकर अमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

नीलम ने पुलिस को बताया कि पहले जहर देने की योजना बनाई गई, लेकिन बाद में उसने मेडिकल शॉप से नींद की दवा खरीदकर खाने में मिला दी। जब अमित सो गया तो उसने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और दोनों ने मिलकर उसके प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद महिला ने अपने जेठ को फोन कर घर बुलाया और तबीयत बिगड़ने की बात कही। मृतक के पिता अमूल मजूमदार के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर अमित मृत पाया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

थानाध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर उस समय केवल पत्नी मौजूद थी, जिस आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फरार बॉयफ्रेंड की तलाश में जुटी है।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

बेतिया

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
सोमवती अमावस्या पर सनातन धर्म संस्कृति के सुहागिनों ने पीपल के वृक्ष को आदर्श मान पूजा अर्चना की।
बेतिया16 जून 2026

सोमवती अमावस्या पर सनातन धर्म संस्कृति के सुहागिनों ने पीपल के वृक्ष को आदर्श मान पूजा अर्चना की।

......रक्षासूत्र के धागे के साथ लगाये 108 फेरे पति के लंबी उम्र की कामना की .....ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रत को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह दिखा सोमबार को प्रखंड क्षेत्र में स...

बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर आगजनी से यातायात बाधित, पुलिस ने शुरू की जांच
बेतिया2 मई 2026

बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर आगजनी से यातायात बाधित, पुलिस ने शुरू की जांच

बेतिया में देर रात बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर एक युवक द्वारा आगजनी किए जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और यातायात बाधित हो गया। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचा...

बेतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
बेतिया29 अप्रैल 2026

बेतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

बेतिया जिले के बलथर थाना क्षेत्र के शेखटोला गांव में सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक सरताज की मौके पर ही मृत्...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

बेतिया • शेयर करें

बेतिया में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, पुलिस पूछताछ में किया कबूलनामा