
प्रभारी पुलिस अधीक्षक बगहा के अनुसार सोमवार को पुलिस जिला बगहा के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहा पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त के साथ 70 कार्टून कुल 604.8 लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक पिकअप बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष इस कांड में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रहें हैं।उल्लेखनीय है कि बिहार में देशी और अंग्रेजी शराब दोनों पूर्णत:प्रतिबन्ध है।पुलिस की लगातार छापेमारी और की जा रही कारवाई में शराब बरामद हो रहा है। बिहार में शराब बनाना ,बेचना ,खरीदना सन् 2016 से पूर्ण प्रतिबंध है।



