Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha7 May 2026

सहयोग शिविर की तैयारियों और एक्सप्रेसवे परियोजना का डीएम ने लिया जायजा

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read4 reads
सहयोग शिविर की तैयारियों और एक्सप्रेसवे परियोजना का डीएम ने लिया जायजा

पश्चिम चम्पारण। जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत लौकरिया एवं भितहां पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का गुरुवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविर के सफल संचालन एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिविर से पूर्व सभी लंबित आवेदनों को निपटाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने 139 डब्ल्यू परियोजना से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन रैयतों के दस्तावेज अब तक लंबित हैं, उनसे आवश्यक कागजात शीघ्र प्राप्त कर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रभावित रैयतों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने लौकरिया पंचायत में प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के लिए चल रही पैमाईश एवं मापी कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खेसरा पंजी तैयार करने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार को अतिरिक्त टीम लगाकर बरसात शुरू होने से पूर्व मापी कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास एवं बेहतर सड़क संपर्क के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने 139 डब्ल्यू परियोजना से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने 139 डब्ल्यू परियोजना से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की।

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

नवकी बाजार में टूटी सड़क बनी परेशानी, राहगीर हो रहे घायल
Bagaha8 May 2026

नवकी बाजार में टूटी सड़क बनी परेशानी, राहगीर हो रहे घायल

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर स्थित नवकी बाजार से हनुमानगढ़ी मंदिर तक चल रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क निर्माण के लिए पुरानी पीसीसी सड़...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।