Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha30 April 2026

जिले के विभिन्न अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड केंद्रों एवं नर्सिंग होमों की हुई जाँच।

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Nayi Disha Digital NewsREPORTER
1 min read10 reads
जिले के विभिन्न अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड केंद्रों एवं नर्सिंग होमों की हुई जाँच।

बेतिया। नई दिशा डिजिटल न्यूज

जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता और वैधानिकता सुनिश्चित करने हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अवैध स्वास्थ्य संस्थानों पर नकेल कसने एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा हेतु विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया।

विभागीय टीम द्वारा चिह्नित अस्पताल की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी संबंधित दस्तावेज एवं कागजात सही पाए गए। अल्ट्रासाउंड केंद्रों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत की गई जांच में संस्थान के कागजात मानकों के अनुरूप पाए गए। विभाग द्वारा इसकी निरंतर निगरानी की जा रही है। निजी नर्सिंग होम की श्रेणी में किए गए निरीक्षण के दौरान भी सभी कागजात पूर्ण एवं वैध पाए गए। प्राथमिक जांच में कोई भी अनियमितता उजागर नहीं हुई है।

सिविल सर्जन, पश्चिम चम्पारण ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध क्लिनिक या बिना पंजीकरण के चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह जांच प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और कानूनी रूप से वैध स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम
जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम
जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम
जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।