Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत  पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा : गरिमा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा : गरिमा
गौनाहा के बेलसंडी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
गौनाहा के बेलसंडी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का  प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha4 मई 2026

तेज आंधी में काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
तेज आंधी में काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करती पुलिस टीम
शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करती पुलिस टीम

बगहा। भैरोगंज थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में सोमवार को तेज आंधी ने एक मजदूर की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय रमेश बैठा उर्फ जगन बैठा गांव में एक घर पर अल्वेस्टर लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी चलने लगी। तेज हवा के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घर के लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर ही घर में इलाज शुरू कर दिया गया। इसी बीच किसी तरह घटना की सूचना घायल के परिजनों तक पहुंची। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें देखते ही घर के सभी सदस्य वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिजन आनन-फानन में घायल रमेश बैठा को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पुत्र लखन कुमार ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह मजदूरी करने गए थे और गांव के ही रामहरि राउथ के घर काम कर रहे थे। अचानक आई तेज आंधी ने उनका संतुलन बिगाड़ दिया, जिससे वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद नगर थाना को सूचित किया गया। सूचना पर नगर थाना के एएसआई एकतेदार अहमद पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है और नगर थाना द्वारा विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग अचानक आई इस त्रासदी से स्तब्ध हैं।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र
Bagaha23 जुल॰ 2026

पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र

पुस्तकालय का सपना हुआ साकार: पकड़ीहवा खोतहवा विद्यालय में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र मधुबनी (प. चम्पारण): मधुबनी प्रखंड अंतर्गत राजकीय...

खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
Bagaha23 जुल॰ 2026

खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

खरीफ सीजन से पहले भितहा प्रशासन सतर्क, खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई भितहा (पश्चिम चम्पारण): खरीफ फसलों की बुआई शुरू होने से पहले किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध...

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
Bagaha23 जुल॰ 2026

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग

बगहा। पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र की बेलहवा मदनपुर पंचायत में मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए किसान केदार बैठा का शव घटना के चार दिन बाद बुधवार को भ...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.