Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha1 May 2026

बगहा में जदयू की तैयारी बैठक, निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read17 reads
बगहा में जदयू की तैयारी बैठक, निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान
बैठक में उपस्थित जेडीयू कार्यकर्ता
बैठक में उपस्थित जेडीयू कार्यकर्ता

बगहा। जनता दल (यूनाइटेड) के युवा नेता निशांत कुमार की प्रस्तावित ‘सद्भाव यात्रा’ को लेकर शुक्रवार को बगहा आईबी में पार्टी नेताओं की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक वाल्मीकि नगर क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार के निर्देश पर हुई, जिसमें सभी प्रखंडों में तैयारी समिति के गठन और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुनील कुमार ने कहा कि निशांत कुमार जदयू और बिहार की राजनीति का भविष्य हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस यात्रा को यादगार बनाया जाए। उन्होंने 2005 में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निकाली गई ‘न्याय यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उस ऐतिहासिक अभियान के बाद बिहार में विकास की नई दिशा तय हुई थी। उसी तरह अब निशांत कुमार की यात्रा भी नई राजनीतिक ऊर्जा का संचार करेगी। कार्यक्रम के अनुसार, निशांत कुमार 3 मई को वाल्मीकि नगर पहुंचेंगे और 4 मई को बेतिया स्थित गांधी सभागार में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। एमएलसी भीष्म सहनी ने बताया कि बगहा के चौतरवा, मंगलपुर और लक्ष्मीपुर समेत कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने जानकारी दी कि निशांत कुमार गांधी नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अनुमंडल कार्यालय के समीप बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जदयू नेता राकेश सिंह के अनुसार, वाल्मीकि नगर में विभिन्न धार्मिक स्थलों और गंडक बराज के भ्रमण के बाद कन्वेंशन सेंटर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके पश्चात 4 मई की सुबह वे बेतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बरौली विधायक मंजीत सिंह और पूर्व एमएलसी भूमि पाल राय को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह भी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बैठक में जदयू के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।