पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय का स्वागत करते हुए पुलिस कर्मी
बगहा। पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र, बेतिया हरिकिशोर राय द्वारा शनिवार,को पुलिस अंचल कार्यालय, बगहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस केंद्र परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का बारीकी से जायजा लिया गया तथा कार्यालयों में संधारित अभिलेखों, पंजियों एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की गई।
डीआईजी ने कार्यालयों में अभिलेखों के उचित एवं व्यवस्थित संधारण के साथ-साथ लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को जनहित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, बगहा सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे

















