गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस थाना पर लाया गया।
पश्चिम चंपारण जिले के भीतहा थाना क्षेत्र के चिलवनिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 18 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से नरसिंघ राम, पिता स्व. रामधारी राम, निवासी चिलवनिया, थाना भीतहा को गिरफ्तार किया।
लिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 90 पीस बंटी-बबली देसी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर बताई गई है। मामले में भीतहा थाना में कांड संख्या 138/26 दर्ज कर गिरफ्तार नरसिंघ राम को न्यायिक प्रक्रिया के तहत बगहा कोर्ट भेज दिया गया।


















