बगहा। प्रखंड बगहा-एक के चखनी रजवटिया पंचायत में बुधवार को ग्रामीणों के लिए बैंकिंग सुविधा का विस्तार हुआ। पंचायत में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं समाजसेवी जयेश मंगल सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया रविरंजन उर्फ लालबाबू यादव, बैंक ऑफ बड़ौदा बगहा शाखा के ब्रांच मैनेजर कुमुद रंजन, डीसी मोहम्मद कामरान, अभिनेता विभोर शुक्ला, पूर्व बीडीसी मोहम्मद इजहार सिद्दीकी, उप मुखिया बीसी राय, जदयू नेता अमर चौधरी, लालबाबू सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालन केंद्र का यह पहला केंद्र बताया गया है। केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी युवराज सिंह को दी गई है।
सीएसपी शुरू होने से चखनी रजवटिया पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। जमा-निकासी, डिजिटल बैंकिंग और खाते से जुड़ी अन्य सुविधाओं के लिए अब लोगों को दूर स्थित बैंक शाखाओं तक जाने की आवश्यकता कम होगी।
सीएसपी संचालक युवराज सिंह ने कहा कि केंद्र का उद्देश्य ग्रामीणों को सरल, सुरक्षित और सुलभ बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की सुविधा और विश्वास को प्राथमिकता देते हुए बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।

बगहा। प्रखंड बगहा-एक के चखनी रजवटिया पंचायत में बुधवार को ग्रामीणों के लिए बैंकिंग सुविधा का विस्तार हुआ। पंचायत में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं समाजसेवी जयेश मंगल सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया रविरंजन उर्फ लालबाबू यादव, बैंक ऑफ बड़ौदा बगहा शाखा के ब्रांच मैनेजर कुमुद रंजन, डीसी मोहम्मद कामरान, अभिनेता विभोर शुक्ला, पूर्व बीडीसी मोहम्मद इजहार सिद्दीकी, उप मुखिया बीसी राय, जदयू नेता अमर चौधरी, लालबाबू सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालन केंद्र का यह पहला केंद्र बताया गया है। केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी युवराज सिंह को दी गई है। सीएसपी शुरू होने से चखनी रजवटिया पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। जमा-निकासी, डिजिटल बैंकिंग और खाते से जुड़ी अन्य सुविधाओं के लिए अब लोगों को दूर स्थित बैंक शाखाओं तक जाने की आवश्यकता कम होगी।

सीएसपी संचालक युवराज सिंह ने कहा कि केंद्र का उद्देश्य ग्रामीणों को सरल, सुरक्षित और सुलभ बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की सुविधा और विश्वास को प्राथमिकता देते हुए बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य अतिथि जयेश मंगल सिंह ने कहा कि गांवों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसान, छोटे व्यवसायी, मजदूर और आम लोगों का समय व श्रम बचेगा।
अभिनेता विभोर शुक्ला ने डिजिटल बैंकिंग के साथ साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने ओटीपी, एटीएम पिन और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक व संदिग्ध कॉल से सावधान रहने की अपील की। मुखिया रविरंजन यादव ने सीएसपी केंद्र को पंचायत के लिए उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को घर के नजदीक बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी और डिजिटल लेनदेन को भी बढ़ावा मिलेगा।

















