बगहा। श्रावणी महोत्सव के दूसरे सोमवार के अवसर पर सोमवार, को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार बगहा के निर्देश पर जिले के सभी महत्वपूर्ण शिव मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष पुलिस व्यवस्था की गई।
सभी संबंधित थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे और मंदिरों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई।

पुलिस बल ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखी। वहीं, श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से पूजा-अर्चना करने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण श्रावणी महोत्सव के दूसरे सोमवार पर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का प्रयास जारी रहा


















