
बगहा। पश्चिमी चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर जिले भर में अवैध अस्पतालों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार की सुबह बगहा नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर चौक स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में छापेमारी की गई। प्रशासनिक टीम ने अस्पताल के वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, दवा दुकान समेत सभी कक्षों की गहन जांच की। जांच के दौरान अस्पताल संचालक नीरज तिवारी से संचालन से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई भी...

