बगहा। उत्पाद विभाग की टीम की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। चार युवकों ने आरोप लगाया है कि टीम ने उन्हें बिना किसी ठोस कारण के पकड़कर न सिर्फ घंटों गाड़ी में घुमाया, बल्कि मानसिक दबाव बनाकर उनसे 22 हजार रुपये भी वसूल लिए। घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे खैरपोखरा चौक के पास की बताई जा रही है।
पीड़ितों के अनुसार, वे बिजली मरम्मत का काम खत्म कर एक दुकान पर गुटखा खा रहे थे। तभी दो वाहनों में पहुंची उत्पाद टीम ने बिना कोई पूछताछ किए उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि टीम में शामिल चालक आलोक यादव ने उनकी बाइक की चाबी छीन ली और चारों को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर साथ ले गए। इसके बाद करीब दो से तीन घंटे तक उन्हें अलग-अलग स्थानों पर घुमाया गया। युवकों का कहना है कि इस दौरान उन पर लगातार दबाव बनाया गया और डर का माहौल तैयार किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने शराब का सेवन नहीं किया था, इसके बावजूद उन्हें धमकाया गया। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि गाड़ी में मौजूद एक महिला दरोगा ने मोबाइल की रोशनी में रुपये गिने।
बताया जाता है कि डर के कारण चारों ने किसी तरह 22 हजार रुपये की व्यवस्था कर टीम को दे दिए। इसके बाद रात करीब 9 बजे उन्हें मर्यादपुर पुल के पास छोड़ दिया गया। वहां से वे किसी तरह पैदल महुअवा पहुंचे, जहां उनकी बाइक नहीं मिली। हालांकि, अगले दिन सुबह बाइक मिल जाने की बात सामने आई है। इस मामले में कुम्हिया गांव निवासी अभिमन्यु यादव, बनचहरी निवासी ललन यादव, शुनेश्वर राम और पाकड़गांव निवासी संजय राम ने न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि बिना किसी गलती के उन्हें परेशान किया गया और अब वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। इधर, बगहा उत्पाद थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्कॉर्पियो में बैठाकर घुमाया, फिर 22 हजार लेकर छोड़ा—उत्पाद टीम पर गंभीर आरोप
Reported by / रिपोर्ट

आगे पढ़ें
Bagaha से और खबरें
एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...
और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए
अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।
