पश्चिमी चंपारण। जिले में अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिकों और अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के निर्देश पर बगहा एक पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार सिंह नीरज ने चौतरवा, पतिलार समेत प्रखंड बगहा एक के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित निजी क्लीनिकों और अस्पतालों को एक सप्ताह के भीतर अपने सभी वैध कागजात जमा करने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की डिग्री, मेडिकल निबंधन प्रमाण-पत्र, दवा लाइसेंस, अग्निशमन प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने को कहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कई निजी क्लीनिक बिना मानक और आवश्यक सुविधाओं के संचालित हो रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार सिंह नीरज ने बताया कि जिले में अवैध क्लीनिकों की लगातार शिकायत मिल रही है। कई जगहों पर बिना योग्य चिकित्सक और पर्याप्त संसाधनों के इलाज किया जा रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में हाल ही में गांधी नगर चौक स्थित एक निजी अस्पताल में छापेमारी भी की गई थी। हालांकि अब तक किसी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से निजी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
निजी क्लीनिकों को स्वास्थ्य विभाग का अल्टीमेटम
Reported by / रिपोर्ट

आगे पढ़ें
Bagaha से और खबरें
एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

नवकी बाजार में टूटी सड़क बनी परेशानी, राहगीर हो रहे घायल
पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर स्थित नवकी बाजार से हनुमानगढ़ी मंदिर तक चल रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क निर्माण के लिए पुरानी पीसीसी सड़...
और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए
अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।
