Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha7 May 2026

जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोहे से लदा ट्रक जब्त

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read29 reads
जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोहे से लदा ट्रक जब्त
विभागीय टीम ने ट्रक को जब्त कर नगर थाना को किया हवाले
विभागीय टीम ने ट्रक को जब्त कर नगर थाना को किया हवाले

बगहा जीएसटी विभाग ने जांच अभियान के दौरान चौतरवा में लोहे से लदे एक ट्रक को आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर जब्त कर नगर थाना के हवाले कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई के बाद परिवहन कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार करीब तीन दिन पहले जीएसटी विभाग की टीम क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यूबी 37 सी 9884 बताया जा रहा है, को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक पर लोहे का सामान लदा पाया गया। अधिकारियों ने चालक से माल से संबंधित वैध दस्तावेज और परिवहन कागजात की मांग की, लेकिन चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों की जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद विभागीय टीम ने ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया। बाद में वाहन को नगर थाना के सुपुर्द कर दिया गया। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि जीएसटी विभाग द्वारा जब्त ट्रक को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वही हीं सेल टैक्स विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान वाहन के कागजात सही नहीं पाए गए, जिसके बाद ट्रक को चौतरवा से पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि विभागीय पदाधिकारियों द्वारा वाहन और माल का फिजिकल सत्यापन कराया गया है। वाहन मालिक और संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में कर नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है और नियमानुसार पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में माल वाहनों की जांच और सख्ती बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है।

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

नवकी बाजार में टूटी सड़क बनी परेशानी, राहगीर हो रहे घायल
Bagaha8 May 2026

नवकी बाजार में टूटी सड़क बनी परेशानी, राहगीर हो रहे घायल

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर स्थित नवकी बाजार से हनुमानगढ़ी मंदिर तक चल रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क निर्माण के लिए पुरानी पीसीसी सड़...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।