Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha5 May 2026

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, गौनाहा में जलजमाव से जनजीवन बेहाल

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
2 min read12 reads
बेमौसम बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, गौनाहा में जलजमाव से जनजीवन बेहाल

पश्चिमी चंपारण। गौनाहा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने ग्रामीण इलाकों की स्थिति बिगाड़ दी है। कई पंचायतों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर बेलसण्डी पंचायत के टिकुल टोला गांव (वार्ड संख्या 07/08) में हालात बेहद खराब बने हुए हैं। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद बेलसण्डी से नरकटियागंज जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी भर गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई। अब पानी धीरे-धीरे सूखने के साथ ही सड़क पर कीचड़ का अंबार लग गया है, जिससे आवागमन और भी खतरनाक हो गया है। फिसलन इतनी बढ़ गई है कि हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थिति यह है कि मुख्य मार्ग सहित कई जगहों पर वाहन चालकों और राहगीरों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इससे न केवल परेशानी बढ़ी है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि हर वर्ष हल्की बारिश में भी यही हाल हो जाता है। स्थानीय निवासी महबूब आलम ने बताया कि बेलसण्डी चौक से टिकुल टोला नदी तक कई स्थानों पर जलजमाव स्थायी समस्या बन चुकी है। वहीं आरफीन शाह ने कहा कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिसके कारण मामूली बारिश में भी सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। उन्होंने मांग की कि मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर पक्की नालियों का निर्माण कराया जाए, ताकि पानी का निकास सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मौके पर फिरोज आलम, हसनैन आलम, समाजसेवी बृजेश महतो, अंजुम आरा खातून, मारूफ साईं, सहजहां खातून, अजय कुमार और आजाद आलम सहित कई ग्रामीणों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।

मेन रोड पर पानी ही पानी, गंदगी के बीच गुजरने को मजबूर लोग
मेन रोड पर पानी ही पानी, गंदगी के बीच गुजरने को मजबूर लोग

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।