मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व्यवस्था के दायरे में संपन्न कराने के लिए मझौलिया प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बीडीओ डॉ. राजीव रंजन, सीओ राजीव रंजन एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च किया।निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक टीम ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
बीडीओ डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि मोहर्रम त्याग, अनुशासन और आस्था का पर्व है। इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील की।
वहीं सीओ राजीव रंजन ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष अमर कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार मोहर्रम जुलूसों में डीजे बजाने पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने की बात कही।
मझौलिया में मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन निकाला फ्लैग मार्च।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
मझौलिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

साप्ताहिक जांच परीक्षा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया.
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अभाविप मझौलिया प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जौ...

केवीके माधोपुर का स्थापना दिवस बना यादगार.
.....डीएओ ने प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों को किया पुरस्कृत 22 वें स्थापना दिवस पर केवीके माधोपुर में समारोह का आयोजन कर क्षेत्रीय किसानों को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्...

चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने बीपीएससी का सफल छात्र शुभम कुमार को किया सम्मानित
मझौलिया। 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर डीआईजी ने जिले के रामनगर प्रखंड निवासी शुभम जायसवाल को मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चय...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
मझौलिया • शेयर करें
मझौलिया में मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन निकाला फ्लैग मार्च।











