Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha30 April 2026

आंधी-बारिश का कहर: अंधेरे में डूबा बगहा, फसलों को भारी नुकसान

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read12 reads
आंधी-बारिश का कहर: अंधेरे में डूबा बगहा, फसलों को भारी नुकसान

बगहा अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार शाम करीब पांच बजे आए तेज आंधी-बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम ने बगहा शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। तेज हवाओं और बारिश ने जहां लोगों की दिनचर्या बाधित की, वहीं किसानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। आंधी के कारण खेतों में तैयार खड़ी गेहूं और साग-सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गईं। कई किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। हालांकि आम और लीची को इससे कुछ लाभ होने की संभावना है, लेकिन रबी फसलों को हुए नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर सड़कों और बिजली लाइनों पर गिर गईं। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बगहा शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के समय अंधेरे में लोगों को गुजारा करना पड़ा। वहीं गंडक पार के मधुबनी, पिपरासी, भितहां और ठकराहा प्रखंडों में स्थिति और गंभीर रही। इन क्षेत्रों में बुधवार शाम से लेकर गुरुवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि आंधी के कारण 33 केवी लाइन सहित लो टेंशन के करीब पांच दर्जन से अधिक पोल, तार और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। विभागीय टीमों को मरम्मत में लगाया गया, लेकिन व्यवस्था बहाल करने में लंबा समय लग गया।लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से लोगों में नाराजगी भी देखी गई। फिलहाल विभाग द्वारा आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।