बगहा SDM चांदनी कुमारी
बगहा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त को बगहा अनुमंडल कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी राजेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार
दोनों कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा। अधिकारियों ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

















