बगहा/पतिलार, 09 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) पतिलार में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें सुरक्षित मातृत्व से संबंधित आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में डा• बगहा प्रभारी राजेश सिंह नीरज, डा• रचना वर्मा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांचें कीं। साथ ही संतुलित आहार, समय पर प्रसवपूर्व जांच, संस्थागत प्रसव और आवश्यक टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में चिकित्सकों, एएनएम, आशा एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।















