Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBagaha6 जून 2026

बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद

बगहा। पुलिस जिला बगहा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकरिया थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान चोरी किए गए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, डायरी और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। इस उपलब्धि से न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लौकरिया थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी बिपिन कुमार दुबे के घर में 20 मई की रात चोरी की बड़ी घटना हुई थी। चोरों ने घर के ऊपरी हिस्से में बने सीढ़ी वाले दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश किया और फिर कमरे तथा गोदरेज अलमारी के लॉकर को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही लौकरिया थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, स्थानीय सूचनाओं और गुप्त जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की। जांच के क्रम में पुलिस ने भैरोगंज थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी तिरपुरारी सहनी, नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी गोलू कुमार तथा गुदरी बाजार निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गए गहने, मोबाइल फोन, डायरी और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने बगहा क्षेत्र में हुई कुछ अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी भूमिका स्वीकार की है। इन मामलों की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इनके तार किसी बड़े गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन की सफलता में लौकरिया थानाध्यक्ष रमन कुमार, अनुसंधानकर्ता सोनू कुमार, डीआईयू के समीम अहमद, अशोक कुमार, अनुज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई की बदौलत पुलिस को यह सफलता मिली। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। चोरी की बड़ी घटना का शीघ्र खुलासा और चोरी गए सामान की बरामदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
Bagaha6 जून 2026

बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे

बगहा। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बगहा पहुंचे। बिहार नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे प्र...

राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Bagaha6 जून 2026

राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

बेतिया, पश्चिमी चंपारण। जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय सभागार में विभा...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Bagaha6 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Bagaha4 जून 2026

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.