Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। बैठक में जिले की विभिन्न सांगठनिक इकाइयों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जन सुराज से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति और बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान तेजी से चल रहा है। आने वाले तीन से चार महीनों में पार्टी बिहार के हर गांव और हर घर तक पहुंचकर अपने विचारों और बिहार बदलाव के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य और पंच पद के चुनाव जन सुराज के कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और समर्थन के साथ लड़ेंगे।

जन सुराज कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते प्रशांत किशोर।
जन सुराज कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते प्रशांत किशोर।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं है, बल्कि सरकार के वादों और कामकाज पर जनता की राय जानने का अवसर है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, पलायन रोकने, भ्रष्टाचार समाप्त करने और आर्थिक सहायता जैसे कई वादे जनता से किए गए थे, लेकिन उन्हें धरातल पर पूरा नहीं किया गया। जन सुराज पार्टी इन मुद्दों को लेकर पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।

बांकीपुर उपचुनाव को बताया सरकार पर जनमत संग्रह
बांकीपुर उपचुनाव को बताया सरकार पर जनमत संग्रह

मुजफ्फरपुर अग्निकांड सहित विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार गंभीर घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर जवाब देने से बचती रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पुलों के टूटने, बेरोजगारी, पलायन और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार की ओर से अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं देती।

जनता के मुद्दों पर सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल
जनता के मुद्दों पर सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में बढ़ते परिवारवाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो नेता वर्षों तक परिवारवाद के खिलाफ भाषण देते रहे, आज उनके परिवार के सदस्य ही सत्ता और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों में परिवारवाद की जड़ें मजबूत होती जा रही हैं, जिससे आम कार्यकर्ताओं और योग्य युवाओं के अवसर सीमित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “अगर नेताओं का चेहरा देखकर वोट देंगे तो नेता का बेटा चाहे पढ़ा-लिखा हो या अनपढ़, वही आगे बढ़ेगा और आम लोगों के बच्चे मजदूर बनकर रह जाएंगे। वोट अपने बच्चों के बेहतर भविष्य, शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन के लिए दीजिए।”

सम्राट चौधरी पर भी कसा तंज
सम्राट चौधरी पर भी कसा तंज

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयान पर कटाक्ष करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को राजनीतिक बयानबाजी की नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर और विकास की ठोस योजनाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता अब वादों और नारों से आगे बढ़कर परिणाम चाहती है। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर