Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha6 जून 2026

बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे

बगहा। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बगहा पहुंचे। बिहार नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे प्रशांत किशोर ने यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की।

बगहा स्थित कमला टॉकीज परिसर के श्रीवास्तव मैरिज हॉल में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक में जिले की विभिन्न सांगठनिक इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज के संगठन को नए सिरे से मजबूत और सक्रिय बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन से चार महीनों में पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जन सुराज के विचार तथा बिहार के विकास के संकल्प को लोगों तक पहुंचाएंगे।

बगहा में कार्यकर्ताओं में जोश भरते प्रशांत किशोर, बोले— घर-घर पहुंचेगा जन सुराज का संदेश
बगहा में कार्यकर्ताओं में जोश भरते प्रशांत किशोर, बोले— घर-घर पहुंचेगा जन सुराज का संदेश

उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक में भाग लेने के लिए वे बगहा आए हैं। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जा सके।

बैठक में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता एवं नेता
बैठक में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता एवं नेता

इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक सवालों का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के कारण शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। उनके अनुसार, बार-बार पेपर लीक और मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आने के बाद जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।

कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी तैयारी और संगठन विस्तार पर चर्चा करते पीके
कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी तैयारी और संगठन विस्तार पर चर्चा करते पीके

प्रशांत किशोर ने कहा कि हाल के दिनों में परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़े कई मामलों ने युवाओं की चिंताओं को बढ़ाया है। ऐसे में जो छात्र और युवा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई, कई राजनीतिक मुद्दों पर रखी राय
पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई, कई राजनीतिक मुद्दों पर रखी राय

तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सरकार और संबंधित व्यक्ति के बीच का विषय है। हालांकि उनका मानना है कि सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मुख्य रूप से उन्हीं लोगों को मिलना चाहिए जो संवैधानिक या अधिकृत जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हों। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पूरे राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होनी चाहिए। विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता के सामने किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन सुराज लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी जनता की अपेक्षाओं तथा अधिकारों के सवाल पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

'घर-घर पहुंचेगा जन सुराज का संदेश'—बगहा बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीके
'घर-घर पहुंचेगा जन सुराज का संदेश'—बगहा बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीके

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी महीनों में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
Bagaha23 जुल॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
Bettiah23 जुल॰ 2026

3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।

बेतिया पुलिस ने मनुआपुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम विवाह...

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
Bettiah23 जुल॰ 2026

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।

पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बैरिया थाना क्षेत्र के हडसरैया वार्ड नंबर-2 में बड़े भाई ने कथित तौर प...

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
Bettiah23 जुल॰ 2026

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा

नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.