Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 3 मिनट
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक दुर्घटना के बाद अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।

सड़क से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटवाती पुलिस
सड़क से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटवाती पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं। रोजी क्लीनिक के पास पहुंचते ही किसी कारणवश दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के दौरान एक बाइक चालक और उसका साथी सड़क पर गिरते हुए एक ट्रक के नीचे चले गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और घायलों को बचाने में जुट गए।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. बालेश्वर शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि दो घायलों की स्थिति काफी गंभीर है। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दोनों को तत्काल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), बेतिया रेफर कर दिया गया।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रत्नमाला मोहल्ला निवासी मो. उजैर आलम और मो. इस्लाम के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों खेत में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार दो युवक अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अस्पताल में भर्ती भीड़
अस्पताल में भर्ती भीड़

दुर्घटना के कारण एनएच-727 पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, जिससे आवागमन में और अधिक परेशानी हुई। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया।

सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार
सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार को मामले की जानकारी दी गई। सूचना प्राप्त होते ही नगर थाना के एएसआई ध्रुव प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सबसे पहले यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया गया।

अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे मोहल्लेवासी
अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे मोहल्लेवासी

हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन घायलों की हालत को लेकर चिंतित दिखाई दिए।

अस्पताल में पहुंची पुलिस टीम
अस्पताल में पहुंची पुलिस टीम

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार बाइक सवारों की पहचान करने और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों गंभीर घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में जारी है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार