बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध निषेध विभाग की लगातार सक्रियता के चलते तस्करों के मंसूबों पर लगातार पानी फिर रहा है। सोमवार को इसी मार्ग पर की गई अलग-अलग कार्रवाई में कुल 547.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक मामले में तस्कर वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार बगहा मध निषेध थाना की टीम ने मदनपुर-बगहा रोड पर बिहार सीमा क्षेत्र स्थित दिल्ली कैंप के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 440.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मध निषेध थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही चालक एवं तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं नौरंगिया थाना पुलिस ने भी मदनपुर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान के दौरान दो बाइकों पर उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही 107 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। इस कार्रवाई में शराब तस्करी के आरोप में लालबाबू कुमार और नितिश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, इसी मार्ग पर उत्तर प्रदेश की सीमा में स्थित सलिकपुर चौकी पुलिस ने भी बिहार में प्रवेश करने से पहले शराब की एक खेप बरामद कर तस्करों की योजना विफल कर दी। एक ही दिन में एक ही मार्ग पर हुई तीन अलग-अलग कार्रवाइयों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों की पसंदीदा राह बनता जा रहा है। पुलिस एवं मध निषेध विभाग का कहना है कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच और निगरानी को और सख्त कर दिया गया है ताकि शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
बगहा। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बगहा पहुंचे। बिहार नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे प्र...

बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
बगहा। पुलिस जिला बगहा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकरिया थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।...

राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
बेतिया, पश्चिमी चंपारण। जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय सभागार में विभा...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.




