Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
बेतिया24 April 2026

बेतिया में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, 2 चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
2 min read18 reads
बेतिया में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, 2 चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

बेतिया में गुरुवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लौरिया प्रखंड के मठिया मंगूराहा चौक के पास हुई।

मृतकों की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के छोटा चौमुखा गांव निवासी गामा राम के बेटे कुंदन कुमार (26) और अर्जुन राम के बेटे प्रिंस कुमार (13) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। घायल युवक की पहचान शिव शंकर मांझी के बेटे विवेक मांझी (16) के रूप में हुई है।

बताया गया कि तीनों युवक छोटा चौमुखा निवासी भरत राम के बेटे रमेश की बरात में शामिल होने सिसही गांव गए थे और देर रात समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुंदन कुमार और प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक मांझी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है।

परिजनों के अनुसार कुंदन कुमार की शादी इसी साल 13 मार्च 2026 को बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करनमया गांव में हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं प्रिंस कुमार कक्षा 7 का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है। मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

पूरा archive खोलें
बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर आगजनी से यातायात बाधित, पुलिस ने शुरू की जांच
बेतिया2 May 2026

बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर आगजनी से यातायात बाधित, पुलिस ने शुरू की जांच

बेतिया में देर रात बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर एक युवक द्वारा आगजनी किए जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और यातायात बाधित हो गया। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचा...

बेतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
बेतिया29 Apr 2026

बेतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

बेतिया जिले के बलथर थाना क्षेत्र के शेखटोला गांव में सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक सरताज की मौके पर ही मृत्...

बेतिया में प्रेमिका से मिलने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, देर रात तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
बेतिया28 Apr 2026

बेतिया में प्रेमिका से मिलने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, देर रात तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

योगापट्टी थाना क्षेत्र के नवगांवा में सोमवार की देर रात धनुषटोली गांव का रहने वाला चंदन धानू एक लड़की से मिलने की चाह में टावर पर चढ़ गया, जिसके बाद इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।