Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha15 अगस्त 2026

SSB 21वीं वाहिनी द्वारा देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, बलकर्मियों में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

Reporter avatar

रिपोर्टर

Kshitij RajREPORTER
लगभग 3 मिनट

बगहा ।15 अगस्त 2026 को 21वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बगहा के वाहिनी प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस श्री तपेश्वर संबित राउत, कमांडेंट, 21वीं वाहिनी की अध्यक्षता में अदम्य साहस, देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ। इस अवसर पर कमांडेंट महोदय को सशस्त्र सलामी दी गई। तत्पश्चात कमांडेंट महोदय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और उपस्थित सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।अपने संबोधन में कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत ने कहा कि आज का दिन कोई सामान्य दिन नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के गौरव, सम्मान, स्वाभिमान और वीर बलिदानों का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ध्वज देश की एकता, अखंडता, शांति, साहस एवं त्याग का प्रतीक है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथाओं को स्मरण करते हुए कहा कि हमें उनके बलिदानों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सेवा एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए। समारोह स्थल पर तिरंगे की शान और वीर बलिदानों की गाथा देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करती रही।इस अवसर पर महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रेषित स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना संदेश को उपस्थित अधिकारियों एवं बलकर्मियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। साथ ही, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक तथा सीमांत मुख्यालय, पटना के महानिरीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त प्रशस्ति पत्र कमांडेंट महोदय द्वारा पात्र बलकर्मियों को प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से बलकर्मियों में उत्साह एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना और अधिक मजबूत हुई।समारोह के दौरान कमांडेंट महोदय ने सभी बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के साथ मिष्ठान ग्रहण किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की सेवा, सुरक्षा एवं एकता के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संदीक्षा सदस्यों के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा और उत्साहपूर्वक उनका उत्साहवर्धन किया।इसी क्रम में 21वीं वाहिनी के अधीन आने वाली सभी सीमा चौकियों एवं सीमा क्षेत्र के विभिन्न चेक पोस्टों पर भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। सीमा चौकियों पर तिरंगा फहराया गया तथा बलकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य एवं समर्पण की भावना को प्रदर्शित किया। इसी क्रम में गंडक बैराज स्थित सीमा चौकी एवं चेक पोस्ट पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया, जहां बलकर्मियों ने पूरे जोश एवं उमंग के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। सीमा पर तैनात बलकर्मियों का राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशसेवा का जज्बा पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करता रहा।

इसी क्रम में 21वीं वाहिनी के संदीक्षा सदस्यों द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का भी उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजन किया गया। हरियाली तीज के अवसर पर संदीक्षा सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करते हुए एक-दूसरे को मेहंदी लगाई तथा सावन और तीज की खुशियों को आपस में साझा किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों एवं श्रृंगार के साथ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन ने वाहिनी परिवार के वातावरण को और भी खुशनुमा बना दिया। संदीक्षा सदस्यों ने हरियाली तीज के पारंपरिक महत्व, प्रकृति एवं नारी उत्सव से जुड़ी सांस्कृतिक भावनाओं को जीवंत करते हुए इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। मेहंदी की खुशबू, सावन की उमंग और पारंपरिक उल्लास ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।समारोह में 21वीं वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी, बलकर्मी एवं संदीक्षा सदस्याएं उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान वाहिनी परिसर एवं अधीनस्थ सीमा चौकियां देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक उल्लास एवं आपसी सौहार्द की भावना से ओत-प्रोत रहीं।

News image
News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
Bagaha7 सित॰ 2026

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन

बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
Bagaha7 सित॰ 2026

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
Bagaha6 सित॰ 2026

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा

बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

SSB 21वीं वाहिनी द्वारा देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, बलकर्मियों में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा