बगहा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, बगहा जिला के तत्वावधान में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में सोमवार को गांधी नगर चौक पर आक्रोश मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
आक्रोश मार्च में बगहा विधायक श्री राम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, मनोज सिंह, सतीश वर्मा, पंकज मिश्रा, सुषमा सिंह, ममता सिंह एवं नगर मंडल अध्यक्ष राजन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की स्वतंत्रता संग्राम की भावना और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसके अपमान को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का संकल्प भी लिया।



















