बगहा। वाल्मीकि नगर से 3 मई को प्रस्तावित निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा को लेकर जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बगहा नगर परिषद की पूर्व सभापति जरीना खातून के आवास पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कि एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम ने की। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया गया और सद्भाव यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। सांसद प्रतिनिधि मो. निजामुद्दीन अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निशांत कुमार की यह यात्रा 3 मई से शुरू हो रही है, जो क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, एकता और विकास का संदेश लेकर निकलेगी। उन्होंने बताया कि बगहा नगर में ईदगाह मस्जिद के समीप निशांत कुमार का आगमन होगा, जहां अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत फूलमालाओं के साथ किया जाएगा। इसके बाद वे वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. गयासुद्दीन के आवास पर जाएंगे, जहां स्थानीय लोगों से मुलाकात कर संवाद स्थापित करेंगे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि वाल्मीकि नगर से यात्रा की शुरुआत का विशेष महत्व है। उल्लेखनीय है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी कई महत्वपूर्ण यात्राओं की शुरुआत वाल्मीकि नगर से करते रहे हैं, जिससे इस स्थान का राजनीतिक और सामाजिक महत्व और बढ़ जाता है। कार्यकर्ताओं ने बैठक में एकजुट होकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मोहम्मद गयासुद्दीन, मो. इमरान, जुगनू आलम, मो. अबुलैस, मो. अयूब, पूर्व वार्ड पार्षद परवेज आलम, मो. साबिर, जरीह कुरैशी सहित कई जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वाल्मीकि नगर से उठेगी सद्भाव की लहर: अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के दम पर निशांत कुमार की यात्रा को मिलेगा जोरदार स्वागत
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव चौथे दिन मिला, पैर नोच खाया; बेटे ने पुल और मुआवजे की उठाई मांग
बगहा। पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र की बेलहवा मदनपुर पंचायत में मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए किसान केदार बैठा का शव घटना के चार दिन बाद बुधवार को भ...

बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चांदनी कुमारी के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को नौरंगिया पंचायत के मे0 ओम खाद बीज भंडार नौरंगिया मे0 गणेश बीज भंडार नौरंगिया एवं पैक्स नौरंगिया दुका...

बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बगहा, बुधवार। पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.







