पश्चिमी चंपारण। जिला अंतर्गत बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार की देर रात भीषण आग लगने से आधा दर्जन दुकानें और गुमटियां जलकर राख हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक फूस के होटल से हुई, जहां रखे गैस सिलेंडर के फटने से लपटें अचानक विकराल हो गईं। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मिथलेश का होटल और उसके बगल का एक अन्य होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इसके अलावा राजा साह और शंभू साह की गुमटी समेत कुल चार गुमटियां भी आग की भेंट चढ़ गईं। इन दुकानों में व्यवहार न्यायालय से जुड़े विभिन्न प्रकार के फॉर्म, स्टांप पेपर और अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। दुकानदारों को इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। घटनास्थल के ठीक पीछे स्थित उत्पाद थाना इस भीषण हादसे में बाल-बाल बच गया। यदि आग थोड़ी और फैलती, तो थाना परिसर भी इसकी चपेट में आ सकता था, जिससे जब्त शराब, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य रिकॉर्ड को भारी नुकसान हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावित दुकानदारों को हर संभव सहायता देने की बात कही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में भीषण अग्निकांड, आधा दर्जन दुकानें खाक
Reported by / रिपोर्ट

आगे पढ़ें
Bagaha से और खबरें
एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...
और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए
अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।
