Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha30 April 2026

आंधी-पानी का कहर: बगहा में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50+ ढांचे तबाह

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read20 reads
आंधी-पानी का कहर: बगहा में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50+ ढांचे तबाह
कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल टूट
कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल टूट

बगहा। बुधवार को आए तेज आंधी-पानी ने बगहा की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के 50 से अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अचानक बिजली कटने से लोगों को रातभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आपूर्ति बाधित हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभागीय टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और रातभर मरम्मत कार्य में जुटी रही। लगातार प्रयास के बाद देर रात तक शहर और आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद अभियंता और बिजलीकर्मी फील्ड में डटे रहे और तेजी से काम किया। हालांकि कुछ स्थानों पर क्षति अधिक होने के कारण मरम्मत कार्य अब भी जारी है। विभाग का लक्ष्य जल्द से जल्द सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य करना है। गंडकपार के प्रखंडों में स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। यहां 132 केवी के छह टावर क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके कारण कई गांवों में अब भी अंधेरा पसरा हुआ है। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुचायकोट से बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और टूटे हुए पोल व तारों से दूर रहें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ होते ही शेष क्षेत्रों में भी तेजी से काम कर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।