
बगहा। बुधवार को आए तेज आंधी-पानी ने बगहा की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के 50 से अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अचानक बिजली कटने से लोगों को रातभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल...

