Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha14 अगस्त 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने निकाला भव्य रैली

Reporter avatar

रिपोर्टर

Panchanan singhREPORTER
लगभग 2 मिनट
हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने निकाला भव्य रैली

बगहा। 25 बिहार बटालियन एनसीसी ,मोतिहारी के समादेशी पदधिकारी कवि क्रतु के निर्देशन मे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति, एकता और देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से डी.एम. एकेडमी, बगहा के एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली।

हाथों में शान से लहराता राष्ट्रीय ध्वज और कदमों में अनुशासन की दृढ़ता लिए कैडेट्स ने नगरवासियों के बीच देशप्रेम का अद्भुत संदेश दिया।रैली के दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगा हमारी शान है—भारत देश महान है, जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कैडेट्स की अनुशासित कदमताल और हाथों में लहराते तिरंगे ने राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों में भी देशभक्ति का जोश भर दिया।एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय का यह दायित्व है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध को अभिव्यक्त करे।

News image

रैली के माध्यम से कैडेट्स ने युवाओं का विशेष रूप से आह्वान किया कि वे राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। अनुशासन, एकता, सद्भाव, सेवा और देशभक्ति को जीवन का हिस्सा बनाकर ही मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है।

एनसीसी पदाधिकारी देवीदत्त मालवीय ने कहा कि यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की जीवंत अभिव्यक्ति बन गई। तिरंगे की शान में उठते कदमों ने यह संदेश दिया कि देश का भविष्य उन युवाओं के हाथों में सुरक्षित है, जिनके हृदय में राष्ट्र सर्वोपरि है।

News image

रैली के समापन पर कैडेट्स ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। विद्यालय परिसर से निकली यह तिरंगा रैली नगर की गलियों से गुजरते हुए लोगों के मन में देशभक्ति की ऐसी लौ जगा गई, जो निश्चित रूप से स्वतंत्रता दिवस की भावना को और अधिक प्रखर करेगी।तिरंगा ऊंचा रहे हमारा—यही संकल्प, यही सम्मान और यही राष्ट्रप्रेम!

इस रैली मे प्रधानाध्यापक राकेश कुमार यादव, रूपेश कुमार पाठक,स्काऊट शिक्षक मुनीर आलम,भारत स्काउट एण्ड गाईड के जिला आयुक्त राजबली यादव के साथ साजेंट केशव कुमार, कारपोल शशि कुमार, लांस कारपोल हिमांशु कुमार ,कैडेट राकेश कुमार, चुन्नु कुमार,सरमान अंसारी,जागीर अंसारी,राजन कुमार,उत्सव कुमार, बेचू कुमार, प्रिंस कुमार,अंकित, राजदीप, सूरज ,पवन कुमार के 80 कैडेट्स उपस्थित रहे।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
Bagaha7 सित॰ 2026

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन

बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
Bagaha7 सित॰ 2026

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
Bagaha6 सित॰ 2026

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा

बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने निकाला भव्य रैली