बगहा। नगर थाना क्षेत्र के बनचहरी गांव में दहेज को लेकर हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक युवक ने अपनी ही पत्नी और ससुर के साथ मारपीट कर दी। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जिसने एक बार फिर समाज में व्याप्त दहेज प्रथा की कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर निवासी हरीश सहनी अपनी 20 वर्षीय पुत्री फुला कुमारी को ससुराल से विदा कराने के लिए बनचहरी गांव पहुंचे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वे अपने दामाद सन्देश सहनी के घर पहुंचे, उसी दौरान दहेज में बाइक की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया। बातचीत के दौरान ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि दामाद और उसके परिजनों ने मिलकर हरीश सहनी और उनकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को आरोपियों के चंगुल से बचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता-पुत्री को तत्काल बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
चिकित्सकों ने इलाज के बाद मामले की जानकारी पुलिस को देने की सलाह दी। घटना की सूचना मिलते ही बगहा नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि बिहार में दहेज लेना और देना दोनों ही कानूनन अपराध है। इसके बावजूद भी इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंता का विषय हैं।
दहेज नहीं मिला तो दामाद ने पत्नी और ससुर को पीटा
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
दहेज नहीं मिला तो दामाद ने पत्नी और ससुर को पीटा










