बगहा। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक साइबर बगहा विशाल आनंद ने की। जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, साइबर ठगी, आपसी विवाद, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा अन्य सामाजिक समस्याओं से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक विशाल आनंद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक या बैंक संबंधी धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। उन्होंने यह भी बताया कि प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा कई मामलों में त्वरित समाधान भी किया गया है। जन सुनवाई में पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। कई लोगों ने अपनी शिकायतों के त्वरित निस्तारण की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने फरियादियों से शांतिपूर्वक उनकी बातें सुनीं और संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक जन सुनवाई आयोजित की जाती है। इस दौरान आमजन अपनी शिकायतें एवं समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान हेतु निर्धारित समय पर पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखें।
पुलिस कार्यालय बगहा में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के समाधान का भरोसा
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण।
बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में गुरुवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चा...

गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर भितहा पुलिस की कार्रवाई, 9.6 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार भितहा (प. चम्पारण)। भितहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ...

बगहा NEET परीक्षा से संबंधित पेपर लीक मामलों को लेकर हो रहे, विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनज़र किसी भी संभावित परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतू पुलिस बल को आवश्यक प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया
बगहा गुरुवार को पुलिस जिला बगहा के पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार,बगहा के नेतृत्व में जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दंगा नियंत्र...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





