वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के जंगल से निकलकर करीब दो सप्ताह से रिहायशी क्षेत्र में विचरण कर रहे बाघ ने बुधवार की देर शाम रामनगर प्रखंड के बड़ा बेलवा गांव के समीप मसान नदी किनारे एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और ग्रामीण भय के साये में जीने को विवश हैं।
जानकारी के अनुसार बड़ा बेलवा गांव निवासी कृष्णा यादव अपने मवेशियों को चराने के लिए मसान नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक हमला कर बछड़े को मार डाला। बाघ के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही रघिया वन प्रक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की ट्रैकिंग शुरू कर दी। वनकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त कर बाघ की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बाघ लगातार रिहायशी इलाके और खेतों के आसपास देखा जा रहा है। इसके कारण लोग खेतों में जाने और मवेशियों को चराने से भी डर रहे हैं। शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा पसर जा रहा है।चिउंटाहा वन क्षेत्र के अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने, अकेले जंगल अथवा नदी किनारे नहीं जाने तथा मवेशियों को खुले में नहीं छोड़ने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मसान नदी किनारे बाघ ने बछड़े का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
रामनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

रामनगर नगर परिषद की समस्याओं को लेकर समाजसेवी राम बाबू प्रसाद गुप्ता ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग।
रामनगर (पश्चिम चंपारण): रामनगर के चर्चित समाजसेवी राम बाबू प्रसाद गुप्ता ने नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि नगर...

फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देशानुसार मंगलवार (21 जुलाई 2026) को पुलिस जिला बगहा के गोबर्धना थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुर्...

ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत बगहा पुलिस का जन-जागरूकता अभियान जारी
बगहा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "ऑपरेशन नया सवेरा-3.0" के तहत बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को रामनगर में द्वारा जन-जागरूकता अभियान लगा...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.







