Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha29 April 2026

बगहा अनुमंडल अस्पताल में विधायक का औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर जताई सख्ती, व्यवस्थाओं की ली गहन समीक्षा

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read16 reads
बगहा अनुमंडल अस्पताल में विधायक का औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर जताई सख्ती, व्यवस्थाओं की ली गहन समीक्षा
News image

बगहा अनुमंडल अस्पताल का बुधवार को बगहा सदर विधायक राम सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों के उपचार की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और इलाज से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से चर्चा की। कई मरीजों द्वारा बताई गई कमियों को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में विधायक राम सिंह ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ बिंदुओं पर और अधिक सुधार की आवश्यकता है, ताकि आम जनता को बेहतर लाभ मिल सके।

उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी आवश्यक दवाइयां समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

विधायक ने कहा कि जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर निगरानी आवश्यक है।

इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, विजय साहू सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में काफी गंभीर और सक्रिय माहौल देखने को मिला।

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।