नैनो उत्पाद की खपत पर बल
मझौलिया प्रखंड अतर्गत इफको के तत्वावधान में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत कृषक गोष्ठी का सफल आयोजन रुलही पैक्स में किया गया।
कार्यक्रम में सुजीत कुमार सिंह, क्षेत्र अधिकारी ,इफ्को, सुनील सिंह, रुलही पैक्स अध्यक्ष , एजीटी सौरभ मंडल, एसएफए रवि कुमार , एमडी विश्वमोहन कुमार एवं 60 से अधिक किसान उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह ने सहकारिता सप्ताह मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला इफ़को उत्पादों कि जानकारी देते हुए उन्होंने किसानो को नैनो उत्पाद खेत में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया ।खेतों में जैविक कार्बन की उपयोगिता बताते हुए उनके द्वारा मृदा परीक्षण के उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
सभी किसानों ने शपथ पत्र पढ़ कर सहकारिता सप्ताह को सफल बनाने एवम राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया ।
एजीटी के द्वारा किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर तथा बायोडिकम्पोजर के वैज्ञानिक उपयोग एवं उनके लाभों की जानकारी दी ।















