24 घंटे मरीजों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं, उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों सहित दर्जनों लोग रहे मौजूद
चौतरवा। पंचायत चंदरपुर रतवल के रतवल बैरियर चौक के समीप बुधवार को आनंद लोक हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। अस्पताल का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व पैक्स अध्यक्ष आनंद देव राव, चंदरपुर-रतवल पंचायत के मुखिया नितेश राव, सरपंच दिवाकर पाठक तथा पंचायत समिति सदस्य पति लक्ष्मण यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग, स्थानीय ग्रामीण एवं अस्पताल से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।
अस्पताल के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। समारोह में उपस्थित लोगों ने अस्पताल संचालक को नई स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई कि स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से आसपास के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
लोगों का कहना था कि गंभीर स्थिति ,सामान्य उपचार एवं प्राथमिक चिकित्सा के लिए अब लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व पैक्स अध्यक्ष आनंद देव राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार बेहद आवश्यक है। आनंद लोक हॉस्पिटल की शुरुआत से आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की शुभकामना दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और इस दिशा में निजी स्तर पर की गई पहल सराहनीय है।मुखिया नितेश राव ने कहा कि रतवल बैरियर चौक के आसपास बड़ी आबादी निवास करती है। ऐसे में क्षेत्र में अस्पताल की सुविधा शुरू होना लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और जरूरतमंद लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
सरपंच दिवाकर पाठक ने अस्पताल के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा का मजबूत होना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होने से आसपास के पंचायतों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सफल संचालन की शुभकामना देते हुए कहा कि मरीजों के उपचार में सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

वहीं पंचायत समिति सदस्य पति लक्ष्मण यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होना स्थानीय लोगों के लिए बड़ी आवश्यकता है। आनंद लोक हॉस्पिटल की शुरुआत से रतवल एवं आसपास के ग्रामीणों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को सुविधाजनक और भरोसेमंद चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।
आनंद लोक हॉस्पिटल के संचालक राहुल कुमार यादव ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। अस्पताल में मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अस्पताल में एक बार आने और सेवा का अवसर देने की अपील की।
संचालक राहुल कुमार यादव ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आनंद लोक हॉस्पिटल लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगा।उद्घाटन समारोह के दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही।
फीता काटकर उद्घाटन के बाद उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल संचालक ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों को चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी।स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों का कहना है कि रतवल बैरियर चौक के आसपास अस्पताल की सुविधा शुरू होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विशेषकर आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है।समारोह में उपस्थित लोगों ने अस्पताल की सफलता एवं बेहतर संचालन की कामना की। उद्घाटन के साथ ही आनंद लोक हॉस्पिटल ने क्षेत्र में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत कर दी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को सुविधाजनक एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है।
सभी लोगों ने अस्पताल खुल जाने से को संचालक को बधाई दी


















