Bagaha Live LogoBagaha LiveDownload
← Back to News

चंडीगढ़ से आ रही युवती की ट्रेन में बिगड़ी तबियत, युवती की मौत

Bagaha7 April 2026
Reporter avatar

Reported by

Nayi Disha Digital NewsREPORTER
9 reads
चंडीगढ़ से आ रही युवती की ट्रेन में बिगड़ी तबियत, युवती की मौत

विशेष खबर : नई दिशा डिजिटल न्यूज । बगहा

चंडीगढ़ से सीतामढ़ी लौट रही एक युवती की ट्रेन यात्रा के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। बगहा स्टेशन पहुंचने के बाद उसे जल्दबाजी में अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
इस दौरान सेमरा निवासी एक युवक ने मानवता दिखाते हुए युवती को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मृत युवती की पहचान सीतामढ़ी जिले के बेरगनिया निवासी रामआशा पासवान की बेटी सान्या कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी।
परिवार के अनुसार सान्या अपने पिता के साथ चंडीगढ़ में रहती थी, जहां उसके पिता मजदूरी करते हैं। सान्या के पिता रामआशा पासवान ने बताया कि उनकी बेटी करीब 15 दिनों से बीमार थी और चंडीगढ़ में ही उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि जननायक एक्सप्रेस से चंडीगढ़ से सीतामढ़ी के लिए निकले थे।
गोरखपुर से ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद सान्या की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने लगी। वह ट्रेन में मौजूद यात्रियों से लगातार मदद मांगते रहे और किसी तरह इलाज की व्यवस्था कराने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान ट्रेन में सवार सेमरा निवासी अशोक बीन उनकी परेशानी देखकर मदद के लिए आगे आए।

Get Real-Time Alerts on the App

Stay ahead with instant breaking news notifications.

Download the App
End of article