Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha9 May 2026

मातृत्व सुरक्षा शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read1 reads
मातृत्व सुरक्षा शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच
अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद रहने से मरीजों में नाराजगी
अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद रहने से मरीजों में नाराजगी

बगहा स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दर्जनों गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस जांच शिविर में चिकित्सक डॉ. शिवांगी गुप्ता डॉ. पुष्पराज सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं की खून, यूरिन, हीमोग्लोबिन, वजन, शुगर, एलएफटी और केएफटी समेत विभिन्न जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच को लेकर आवश्यक परामर्श दिए। साथ ही मरीजों के बीच निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. ए.के. तिवारी ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न जांच काउंटरों का जायजा लिया और चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान कई महिलाओं ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू नहीं होने की शिकायत की। मरीजों का कहना था कि चिकित्सकों द्वारा जांच लिखे जाने के बावजूद उन्हें बाहर निजी केंद्रों पर महंगे खर्च में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में करीब साढ़े तीन वर्षों से अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, लेकिन अब तक सेवा शुरू नहीं हो सकी है। मशीन की मरम्मत भी कराई जा चुकी है, फिर भी सुविधा बहाल नहीं होने से मरीजों में नाराजगी है। वहीं राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की निधि से उपलब्ध कराई गई डायलिसिस मशीन भी जगह के अभाव में उपयोग से बाहर पड़ी है। एमएनसीयू कक्ष भी विशेषज्ञ चिकित्सकों और कर्मियों की कमी के कारण पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

डायलिसिस मशीन बेकार, अल्ट्रासाउंड बंद… अस्पताल व्यवस्था पर सवाल
डायलिसिस मशीन बेकार, अल्ट्रासाउंड बंद… अस्पताल व्यवस्था पर सवाल

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
वाहन जांच अभियान में राशन लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त
Bagaha9 May 2026

वाहन जांच अभियान में राशन लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में जिला परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया गया। जांच के दौरान दोनों वाहनों पर राशन सामग्री लदी हु...

पश्चिमी चंपारण में युवक की हत्या के बाद बवाल, एक घंटे तक सड़क जाम
Bagaha9 May 2026

पश्चिमी चंपारण में युवक की हत्या के बाद बवाल, एक घंटे तक सड़क जाम

पश्चिमी चंपारण के गौनाहा थाना क्षेत्र के तुरहा टोली गांव निवासी विकास कुमार की हत्या के बाद शनिवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गौनाहा-मंगूराहा मुख्य मार्ग को करीब एक घंट...

विकास वैभव चौराहा के समीप अजगर और सियार के बीच संघर्ष, लोगों ने बचाई जान
Bagaha9 May 2026

विकास वैभव चौराहा के समीप अजगर और सियार के बीच संघर्ष, लोगों ने बचाई जान

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर स्थित विकास वैभव चौराहा के समीप शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल अजगर और दो सियार के बीच संघर्ष की घटना सामने आई। घटना को देखने के ल...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।