बगहा: बगहा पुलिस कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपसी मारपीट, पारिवारिक विवाद एवं अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के कई अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।













