Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha18 मई 2026

एसएसबी 65वीं वाहिनी परिसर में दीक्षांत परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 1 मिनट
एसएसबी 65वीं वाहिनी परिसर में दीक्षांत परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न
227 नवप्रशिक्षुओं की रिहर्सल बनी आकर्षण का केंद्र, 20 मई के समारोह को लेकर उत्साह चरम पर
227 नवप्रशिक्षुओं की रिहर्सल बनी आकर्षण का केंद्र, 20 मई के समारोह को लेकर उत्साह चरम पर

बगहा। सशस्त्र सीमा बल की 65वीं वाहिनी परिसर, बगहा में सोमवार को आगामी 20 मई को आयोजित होने वाले बिहार पुलिस के 227 नवप्रशिक्षुओं के भव्य दीक्षांत परेड समारोह की तैयारियों को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल में जवानों ने अनुशासन, शौर्य और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरी प्रकाश, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया उपस्थित रहे। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर नवप्रशिक्षुओं के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन प्रशिक्षण के बाद जवान अब राष्ट्र सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं तथा उनका दायित्व समाज में सुरक्षा और विश्वास कायम रखना होगा। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु जवानों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने समारोह में मौजूद अतिथियों और दर्शकों को प्रभावित किया। इसके अलावा मास पीटी, टैटू ड्रिल, वॉल्टिंग, मल्लखंभ, हथियार संचालन की दक्षता तथा डॉग शो का शानदार प्रदर्शन भी किया गया। जवानों की एकरूपता, तालमेल और शारीरिक दक्षता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रिहर्सल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, मीडिया प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षु जवानों के उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित प्रदर्शन की खुलकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सुरक्षा बलों के गौरव से जुड़ा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक एवं अन्य बल कर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दीक्षांत परेड समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आगामी 20 मई 2026 को आयोजित होने वाला दीक्षांत परेड समारोह एसएसबी 65वीं वाहिनी के लिए विशेष महत्व रखता है। इसे लेकर जवानों एवं अधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समारोह का सीधा प्रसारण “एसएसबी 65वीं बेतिया” के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा, ताकि आमजन भी इस गौरवपूर्ण आयोजन को लाइव देख सकें।

बगहा में दीक्षांत परेड की भव्य रिहर्सल, शौर्य और अनुशासन का दिखा अद्भुत संगम
बगहा में दीक्षांत परेड की भव्य रिहर्सल, शौर्य और अनुशासन का दिखा अद्भुत संगम
फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जवानों का दम, कदमताल और करतब ने जीता दिल
फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जवानों का दम, कदमताल और करतब ने जीता दिल

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
Bagaha7 सित॰ 2026

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन

बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
Bagaha7 सित॰ 2026

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
Bagaha6 सित॰ 2026

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा

बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

एसएसबी 65वीं वाहिनी परिसर में दीक्षांत परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न