बगहा। वाल्मीकि नगर के कांग्रेस सुरेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बगहा अनुमंडल के गंडक पार के चार प्रखंडों में बाधित बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने तथा मदनपुर–पनियहवा सड़क निर्माण के लिए एनओसी जारी करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के गंडक पार स्थित ठकराहा, भितहा, मधुबनी और पिपरासी प्रखंडों में रामनगर से बिजली आपूर्ति की जाती है। हाल ही में प्राकृतिक आपदा के कारण छह विद्युत टावर ध्वस्त हो गए, जिससे रामनगर से सीधे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। वर्तमान में इन क्षेत्रों में गोपालगंज के कुचायकोट से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली भेजी जा रही है। पहले बिजली कुचायकोट लाई जाती है, फिर वहां से ठकराहा के माध्यम से अन्य क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही है। इस व्यवस्था से विभाग को तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग कर जल्द से जल्द ट्रांसमिशन व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि लोगों को गर्मी, सिंचाई और अन्य आवश्यक कार्यों में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। इस संबंध में बगहा विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ध्वस्त हुए छह टावरों के पुनर्निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। विभाग का प्रयास है कि रामनगर से ठकराहा तक सीधे बिजली आपूर्ति जल्द शुरू कर दी जाए। वहीं विधायक ने मदनपुर–पनियहवा सड़क निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री से एनओसी जारी कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क वाल्मीकिनगर विधानसभा के दो प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ती है और मदनपुर शक्तिपीठ आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क नहीं होने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उड़ती धूल से जंगल के जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
गंडक पार के चार प्रखंडों में जल्द बहाल होगी बिजली, मदनपुर–पनियहवा सड़क को मिलेगी एनओसी
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
बगहा। चीनी के बढ़ते दाम के बीच गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने सोमवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर व...

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
गंडक पार के चार प्रखंडों में जल्द बहाल होगी बिजली, मदनपुर–पनियहवा सड़क को मिलेगी एनओसी










