बगहा।SSB 21वीं वाहिनी द्वारा फिर से मानवीय सेवा के तहत दोन क्षेत्र के बंकटवा गाँव निवासी श्रीमती विनीता कुमारी, पति - श्री संदीप महतो, उम्र -19 वर्ष, की गर्भावस्था के कारण गंभीर स्थित होने पर कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत, SSB 21वीं वाहिनी* के तत्काल आदेशानुसार सीमा चौकी कुमारचिनवा की टीम द्वारा त्वरित चिकित्सकीय सहायता प्रदान करते हुए उसे SSB की विशेष 4/4 एम्बुलेंस में सुरक्षित कृष्णा हॉस्पिटल, हरनाटांड़ पहुँचाया गया,
जहाँ उसे चिकित्सीय उपचार हेतु भर्ती कराया गया। SSB द्वारा की गई इस त्वरित सहायता से गर्भवती की स्थिति सामान्य और स्थिर हो पाई हैlदोन की जनता के लिए तत्पर SSB 21वीं वाहिनी द्वारा दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में व कठिन समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाना आदि कार्य संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से किया जाता है।


















