रामनगर।बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के रामनगर से है, जहां नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 जुलाहा टोली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें चार स्थानीय लोगों के साथ दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।रामनगर नगर परिषद के वार्ड 11 स्थित जुलाहा टोली में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस पथराव में तुलसी कुमार, प्रिंस कुमार, राहुल साह और अक्सीर खान घायल हो गए।वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम भी पथराव की चपेट में आ गई। इस दौरान सिपाही गोपी चंद्र और गणेश कुमार राम भी घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और माहौल शांत बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा है।

















