Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bagaha4 May 2026

आंधी-पानी से बदला मौसम का मिजाज, आम-लीची को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Shamshad AnsariREPORTER
1 min read32 reads

तेज आंधी और बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया

तेज हवा का सबसे अधिक असर आम और लीची की फसलों पर पड़ा
तेज हवा का सबसे अधिक असर आम और लीची की फसलों पर पड़ा

बगहा। सोमवार की दोपहर अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जनजीवन और खेती-किसानी पर इसका असर साफ देखने को मिला। आंधी शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज हवा का सबसे अधिक असर आम और लीची की फसलों पर पड़ा है। बागानों में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे फल टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। किसानों का कहना है कि इस समय फल विकास की अवस्था में थे, ऐसे में आंधी ने सीधे उत्पादन को प्रभावित किया है। इससे आने वाले दिनों में उपज घटने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, इस बारिश के कुछ सकारात्मक पहलू भी सामने आए हैं। गन्ना और सब्जी की फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जो धान के बिचड़े गिराने के लिए अनुकूल मानी जाती है। किसानों ने बताया कि इससे पहले हुई बारिश के कारण भी खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई थी, जिससे कृषि कार्यों को गति मिलेगी। वहीं, बगहा नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा किसानों की एक और बड़ी समस्या यूरिया खाद की कमी को लेकर सामने आई है। खाद के अभाव में उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे खेती पर असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि पिछली आंधी-पानी के दौरान करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी, जिसे विभाग ने काफी मशक्कत के बाद बहाल किया था। इस बार हुए नुकसान का आकलन अभी जारी है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए किसान भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

आगे पढ़ें

Bagaha से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bagaha archive
बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत
Bagaha9 May 2026

बगहा में सड़क हादसा: घायल वृद्ध की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत

बगहा। नगर क्षेत्र के बड़गांव-खैरपोखरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। घटना के बाद परि...

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Bagaha8 May 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। शुक्रवार को बगहा नगर थाना पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या-55/25...

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी
Bagaha8 May 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान गौनाहा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।