
बगहा। सोमवार की दोपहर अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जनजीवन और खेती-किसानी पर इसका असर साफ देखने को मिला। आंधी शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज हवा का सबसे अधिक असर आम और लीची की फसलों पर पड़ा है। बागानों में बड़ी संख्या में...
